प्रतियोगी परीक्षाओं के त्रुटिरहित एवं पारदर्शी संचालन को लेकर अपर मुख्य सचिव ने नियुक्ति आयोगों के साथ की समीक्षा बैठक

ख्यमंत्री के निदेश के आलोक में अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, डॉ. बी. राजेन्दर की अध्यक्षता में राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्य सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग तथा बिहार कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य आयोगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रतियोगी परीक्षाओं के त्रुटिरहित एवं पारदर्शी संचालन को लेकर अपर मुख्य सचिव ने नियुक्ति आयोगों के साथ की समीक्षा बैठक
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: मुख्यमंत्री के निदेश के आलोक में अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, डॉ. बी. राजेन्दर की अध्यक्षता में राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्य सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग तथा बिहार कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य आयोगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान राज्य में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संचालन सुनिश्चित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी तथा तकनीक-सक्षम बनाने के लिए आयोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए।

अपर मुख्य सचिव ने सभी आयोगों को निर्देश दिया कि परीक्षाओं के संचालन में उच्चतम स्तर की पारदर्शिता, समयबद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाए तथा इससे संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं सुचारु परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन हेतु आवश्यक सुधारात्मक एवं संस्थागत कदम उठाए जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। पटना से एनबीसी 24 न्यूज के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।