शादी के लिए घर से भागे प्रेमी प्रेमिका, प्रेमिका को स्टेशन छोड़कर प्रेमी हुआ फरार।

राजधानी पटना में प्रेम कहानी का एक नई वारदात सामने आई है, जहां प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मानाने के बाद प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया।

1.

Nbc24 desk:- राजधानी पटना में प्रेम कहानी का एक नई वारदात सामने आई है, जहां प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मानाने के बाद प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों का लम्बे समय से अफेयर चल रहा था। प्रेमी ने शादी की बात कर प्रेमिका को घर से भी भगा लिया था। लेकिन उसके बाद जो हुआ वो सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

दरअसल, प्रेमी प्रेमिका को स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। प्रेमी मोकामा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25, सिसौनी के रहने वाले अशोक महतो का बेटा सन्नी हैं,जबकि प्रेमिका वार्ड संख्या 27 मोकामा घाट के रहने वाले कन्हैया चौधरी की बेटी प्रियंका कुमारी बताई जा रही है। दोनों ने साथ रहने का मन बनाया लेकिन परिवारवालों को ये रिश्ता मंज़ूर नहीं था, जिसके बाद प्रेमी-प्रेमिका घर से भाग निकले। 

इसके बाद लड़के के घर वाले लगातार उसे फ़ोन करने लगे, जिसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को मोकामा स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस भी लड़की की खोजबीन में निकली और लड़की को थाने से बरामद किया। इसके बाद भी लड़की के घर वाले शादी की ज़िद कर रहे थे। काफी हंगामें के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों परिवार को समझा-बुझाकर दोनों की शादी करवाई।