बिहार में एक साथ 4 सहेलियों ने खाया जहर, इनमें दो सगी बहनें, एक युवती की मौत

बिहार के औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक साथ 4 सहेलियों ने जहर खा लिया है। घटना रविवार(26 नवंबर) के कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा बाजार की है

बिहार में एक साथ 4 सहेलियों ने खाया जहर, इनमें दो सगी बहनें, एक युवती की मौत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां एक साथ 4 सहेलियों ने जहर खा लिया है। घटना रविवार(26 नवंबर) के कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा बाजार की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चारों लड़कियों को इलाज के लिए औरंगाबाद से सटे झारखंड के हरिहरगंज ले जाया गया। लेकिन स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। जिसके इनके बिगड़ते कंडिसन को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया गया।एक लड़की की मौत हो गई है।

आपको बता दें कि जहर खाने वाली में संडा की रहने वाली लकी, रिया, नंदिनी और पूनम कुमार के रूप में की गई है। लकी और रिया दोनों सगी बहनें हैं। मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान लकी की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चारों सहेलियों ने किस कारण सल्फास की गोली खाई इसकी जानकारी उनके परिजन नहीं दे सके। चारों सहेलियों की उम्र 15 से 20 वर्ष के बीच है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में लगी हुई है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव में 9 अप्रैल 2022 को छह सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया था। इनमें से चार की मौत मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई थी। मामला एक सहेली के प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। फिलहाल संडा में चार सहेलियों के द्वारा एक साथ जहर खाए जाने का मामला क्या है जांच के बाद पता चल पाएगा।