पटना में अपराधियों ने जमीन ब्रोकर को गोलियों से किया छलनी, पूरे शरीर में मारी 7 गोलियां, मौत

राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ढिबरा इस्माइलपुर के बधार में एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है। फुलवारी पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतक आलमपुर निवासी विकास कुमार के रूप में पहचान हुई है।

पटना में अपराधियों ने जमीन ब्रोकर को गोलियों से किया छलनी, पूरे शरीर में मारी 7 गोलियां, मौत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PHULWARISHARIF/PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ढिबरा इस्माइलपुर के बधार में एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है। फुलवारी पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। घटना परसा बाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतक आलमपुर निवासी विकास कुमार के रूप में पहचान हुई है।

सात गोली मारी गई है..

घटना की ख़बर सुनकार भाकपा माले प्रखंड सचीव गुरुदेव दास फुलवारी विधायक गोपाल रविदास साधु सरन प्रसाद सहित दर्जनों नेता मौके पर पहुंचे। प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ने कहा कि बिहार में अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और 15 लाख मुआवजा दे।

विकास कुमार-पिता मनोज राय, उम्र 24 वर्ष को अपराधियों ने 7 गोली मारकर हत्या कर दी। विकास कुमार जमीन के ब्रोकर के काम करता था, पिता पेंटर मजदूर थे। विकास कुमार की शादी 2022 में हुआ था। मृतक विकास कुमार की पत्नी रिसु देवी गर्भवती हैं। मां लालती देवी को रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर विकास के पिता ने बताया कि कल साम 7 बजे किसी का फोन आया और कहा कि नयन चक से आते है। दोबारा जब फोन किया तो बताया कि हम यहीं है। 8 बजे फोन किया तो फोन बंद हो गया।

खोजने पर नहीं मिला तो 3 बजे फुलवारी थाना में गया 4 बजे सुबह में अहर पर गाड़ी मिला और कुछ ही दूरी पर खुन से लथपथ डेड बॉडी मिली। सुचना मिलते ही घरों में कोहराम मच गया। मां-बहन रो-रो कर बोल रहीं थीं कि मृतक विकास 10 लाख रुपया सूरज कुमार को दिया था। जो अपनें मौसी के यहां नयन चक रहता था। उसी पैसे के  कारण हत्या हुई है।

दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट