बंगाल भाजपा के सांसदों के साथ दिल्ली में बैठक, नितिन नवीन की अध्यक्षता में मंथन
नितिन नवीन ने बंगाल में पार्टी के सभी सांसदों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई.
दिल्ली: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल में पार्टी के सभी सांसदों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई....यह बैठक केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री व बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के आवास पर हुई। बंगाल के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य भाजपा के दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल और मंगल पांडेय सहित सह-पर्यवेक्षक अमित मालवीय व बिप्लब देब भी इस बैठक में उपस्थित रहें ......भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस बैठक में बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों व रणनीति पर पार्टी सांसदों के साथ मंथन विशेष मंथन की और निर्देश दिया कि किसी भी हालत में 2026 में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनी है तो मुकम्मल तरीके से सबसे पहले भूत स्तर को मजबूत करना होगा जिसके लिए कई तरह के निर्देश भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए....संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में बंगाल से भाजपा के सभी सांसदों को बैठक में बुलाया गया था। राज्यसभा के मनोनीत सदस्य व पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला को भी बैठक में बुलाया गया था। हालांकि पार्टी सांसदों ने बैठक के एजेंडे के बारे में फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है।
बता दें कि बंगाल से अभी लोकसभा में भाजपा के 12 सांसद हैं। वहीं, राज्यसभा में तीन सदस्य हैं - शमिक भट्टाचार्य, अनंत महाराज और हर्षवर्धन श्रृंगला। इसमें हर्षवर्धन श्रृंगला मनोनीत सदस्य हैं।
बीजेपी अब बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए लगातार रणनीतिक बैठकें कर रही है. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश के विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. इन बैठकों में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति को और धार देने की तैयारी की जा रही है.पार्टी का मानना है कि अगर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया गया और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया गया तो बंगाल की सियासत में बदलाव संभव है. दूसरी ओर टीएमसी भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है. ऐसे में आने वाले समय में बंगाल की राजनीति और ज्यादा दिलचस्प होने की संभावना है.
dhananjaykumarroy