शादी की थकान, गहनों का बोझ फिर भी इरादे अडिग!
जहानाबाद से सामने आई है एक ऐसी प्रेरणादायक तस्वीर, जिसने यह साबित कर दिया कि “शिक्षा ही असली श्रृंगार है।” दरअसल, बिहार में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान जहानाबाद के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र पर उस वक्त सभी हैरान रह गए —
NBC24NEWSDESK: जहानाबाद से सामने आई है एक ऐसी प्रेरणादायक तस्वीर, जिसने यह साबित कर दिया कि “शिक्षा ही असली श्रृंगार है।”दरअसल, बिहार में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान जहानाबाद के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र पर उस वक्त सभी हैरान रह गए — जब एक नई नवेली दुल्हन शादी के लाल जोड़े और हाथों में मेहंदी सजाए परीक्षा देने पहुंच गई।यह दुल्हन कोई और नहीं, बल्कि रतनी प्रखंड के खैरा गांव की रहने वाली वर्षा कुमारी हैं, जिनकी शादी सोमवार की सुबह गया जिले के पहाड़पुर गांव में संपन्न हुई थी।शादी की रस्में पूरी होते ही वर्षा ने बिना देरी किए सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचकर इतिहास विषय की परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्र पर जब लोग लाल जोड़े में सजी दुल्हन को उत्तर पुस्तिका लिखते देखे, तो हर कोई दंग रह गया।लोग इस अद्भुत पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगे। कुछ देर के लिए परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बीच में आना पड़ा।वर्षा कुमारी ने शादी और जिम्मेदारियों के बीच भी शिक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक नई मिसाल पेश की है।वहीं, केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी भी वर्षा के जज्बे को सलाम करते नजर आए। शादी के मंडप से सीधे परीक्षा हॉल तक — वर्षा ने बता दिया कि
“मेहंदी से सजे हाथ जब कलम उठाते हैं, तो समाज को नई दिशा मिलती है।
जहानाबाद से चन्दन कुमार की रिपोर्ट।
sweetysharma31517