मदरसे में शिक्षकों की कमी प्रधान शिक्षक ने बताया
श्चिम चम्पारण जिला के चनपटिया प्रखंड स्थित आजाद मदरसा इस्लामिया गुरवलिया आधुनिक सुविधाओं से लैस होता दिख रहा है। मदरसे में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,
NBC24 DESK - पश्चिम चम्पारण जिला के चनपटिया प्रखंड स्थित आजाद मदरसा इस्लामिया गुरवलिया आधुनिक सुविधाओं से लैस होता दिख रहा है। मदरसे में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे बच्चों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

मदरसा प्रधान शिक्षक मोहम्मद शाह आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में यहां कुल 398 बच्चे नामांकित हैं, जिनके लिए 9 भवन उपलब्ध हैं। साथ ही परिसर में 7 शौचालय और एक किचन सेट भी मौजूद है, जिससे मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है
हालांकि प्रधान शिक्षक ने यह भी बताया कि मदरसे में शिक्षकों की कमी बनी हुई है, बावजूद इसके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है और उनकी शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Manshi Pandey