बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता-पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

महराजगंज जनपद से एक बेहद मार्मिक और दर्दनाक खबर सामने आई है। बेटी की शादी से पहले खुशियां बांटने निकले पिता और पुत्र की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में जहां 24 तारीख को बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब घर में कोहराम और मातम पसरा हुआ है।

बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता-पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC24 DESK - महराजगंज जनपद से एक बेहद मार्मिक और दर्दनाक खबर सामने आई है। बेटी की शादी से पहले खुशियां बांटने निकले पिता और पुत्र की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में जहां 24 तारीख को बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब घर में कोहराम और मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सिसवा नगर के अमरपुरवा निवासी 55 वर्षीय राजू रौनियार अपने 30 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्र रौनियार के साथ बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इसी दौरान सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर बहुरहवा बाबा मंदिर के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि पिता-पुत्र दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह दर्दनाक हादसा कोठीभार थाना क्षेत्र का है। शादी की खुशियों से भरा घर अब अचानक गहरे शोक में डूब गया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है