भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए किया नामांकन, मंगल पांडेय की सीट पर जीत तय

बिहार में विधान परिषद उपचुनाव के लिए अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया.

भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव के लिए किया नामांकन, मंगल पांडेय की सीट पर जीत तय
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार में विधान परिषद उपचुनाव के लिए अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया. 30 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित होने के कारण उन्होंने अपना नामांकन किया. नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम के संतोष सुमन सहित कई अन्य एनडीए नेता मौजूद रहे.

चूंकि बिहार विधानसभा में संख्या बल सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के पक्ष में है. ऐसे में अरविंद शर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है. विपक्षी खेमे से अब तक किसी के नाम की घोषणा नहीं होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है.



दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय के सिवान से विधानसभा चुनाव जीतने के कारण एमएलसी की यह सीट खाली हुई है. इसी कारण उपचुनाव हो रहा है और भाजपा ने अरविंद शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. अरविंद शर्मा के नामांकन दाखिल करने के दौरान उन्हें शुभकामनाएं देने खुद मंगल पांडेय भी मौजूद रहे.