बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीनों संकाय में बनीं टॉपर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। तीनों स्ट्रीम (संकाय) में बेटियां ही टॉप की हैं। मंगलवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद थे।

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। तीनों स्ट्रीम (संकाय) में बेटियां ही टॉप की हैं। मंगलवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद थे।
इस साल कुल 86.50 फीसदी रिजल्ट रहा है। कुल 12.92 लाख परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे। बेतिया की रहने वाली प्रिया जायसवाल साइंस टॉपर बनीं हैं। वे राज्य संपोषित एसएस प्लस टू स्कूल हरनाटांड की छात्रा हैं। प्रिया जायसवाल को कुल 484 अंक यानी 96.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। कॉमर्स में वैशाली स्थित जेएल कॉलेज, हाजीपुर की छात्रा रौशनी कुमारी टॉपर बनीं हैं। उन्हें 475 अंक यानी 95 फीसदी अंक मिला है। वहीं 94.6 फीसद यानी 473 अंक हासिल कर अंकिता कुमारी आर्ट्स टॉपर बनी हैं। अंकिता राजकीयकृत वीएन उच्च विद्यालय, सेहन की छात्रा हैं।
साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे बेहतरीन रहा है। 12वीं की साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल रहीं हैं।बिहार बोर्ड 12वीं की कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी रही हैं। 12वीं में आर्ट्स की टॉपर अंकिता कुमारी रहीं हैं। इस प्रकार बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में बेटियों का जलवा कायम है। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की तीनों स्ट्रीम में बेटियां टॉप की हैं। साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल को 484 मार्क्स (96.8%) मिले हैं। कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी को 475 मार्क्स (95%) जबकि आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी को 473 मार्क्स (94.6%) मिले हैं।
बता दें कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा में लगभग 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6,50,466 छात्र और 6,41,847 छात्राएं शामिल हुए थे। यह परीक्षा 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 11,07,213 छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। परीक्षा में 1,72,869 स्टूडेंट असफल यानी फेल हो गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्रा बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 86.50 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। साइंस में 89.50 प्रतिश, कॉमर्स में 94.77 प्रतिशत और आर्ट्स में 82.75 छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। तीनों संकायों में लड़कियों ने टॉप किया है।
बेटियों का जलवा
साइंस टॉपर प्रिया जायसवाल को 484 मार्क्स (96.8%)
12वीं कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी को 475 मार्क्स (95%)
12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी को 473 मार्क्स (94.6%)