पेड़ से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश: हत्या या आत्महत्या? पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, कॉल डिटेल खंगालने में जुटी

18 वर्षीय युवती का शव गांव के पास एक बरगद के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामला आत्महत्या का है या युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। इस बात की पुलिस जांच कर रही है।

पेड़ से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश: हत्या या आत्महत्या? पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, कॉल डिटेल खंगालने में जुटी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

गया  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनसा गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी फैल गई। 18 वर्षीय युवती का शव गांव के पास एक बरगद के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामला आत्महत्या का है या युवती की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। इस बात की पुलिस  जांच कर रही है।

मृतका की पहचान मनसा गiव निवासी सोनारिक मांझी की बेटी पुतुल कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और एसआई इमरान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल  की जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। पुलिस गांव के लोगों से पड़ताल में जुटी है।

ग्रामीणों ने बताया कि पुतुल की शादी की तैयारी के दौरान परिवारपर बड़ा दुख टूटा था। बाजार से सामान खरीदने जाने के दौरान सड़क हादसे में उसकी मां शिविया देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी पुतुल पर भी आ गई थी।मृतका के मामा मिंटू मांझी ने पुतुल की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पड़ोस के लोगों ने उसकी हत्या की और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। मामा के आरोप के बाद पुलिस ने इस एंगल से पड़ताल में जुट गई है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवती के गले में दुपट्टा लगा हुआ था और मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस हत्या सहित अन्य सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब उसके कॉल डिटेल और उससे जुड़े मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मौत से पहले पुतुल ने किससे बात की थी। वह कहां-कहां गई थी और उसके संपर्क में कौन लोग थे।

फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। इंस्पेक्टर देवराज इंद्र का कहना है कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल की जांच और पुलिस की वैज्ञानिक ड़ताल से ही साफ होगा कि 18 वर्षीय नवविवाहिता की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई साजिश थी। रिपोर्ट - अभिषेक कुमार