बिहार में नीतीश सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, हिन्दूओं की रक्षाबंधन-तीज की छुट्टी गायब, 2024 कैलेंडर जारी

बिहार में शिक्षा विभाग ने आगामी साल 2024 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2024 के कैलेंडर में इस बार मुस्लिम पर्व की छुट्टियों में जहां बढ़ोत्तरी कर दी गई है, वहीं हिन्दूओं के पर्व जैसे रक्षाबंधन, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है।

बिहार में नीतीश सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, हिन्दूओं की रक्षाबंधन-तीज की छुट्टी गायब, 2024 कैलेंडर जारी

PATNA: बिहार में शिक्षा विभाग ने आगामी साल 2024 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2024 के कैलेंडर में इस बार मुस्लिम पर्व की छुट्टियों में जहां बढ़ोत्तरी कर दी गई है, वहीं हिन्दूओं के पर्व जैसे रक्षाबंधन, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। यह आदेश शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक ने जारी किया है।

इतना ही नहीं  साल 2024 के कैलेंडर में गर्मी की छुट्टी 20 से बढ़ाकर 30 दिनों का कर दिया गया है। विभाग ने इस बार यह भी तय कर दिया है कि गर्मी की छुट्टी के दौरान शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्माचारी अन्य दिनों की भांति स्कूल आते रहेंगे। दिवाली में एक दिन और छठ में तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। तीज और जिउतिया की छुट्टी खत्म कर दी गई है। 2023 में तीज की दो और जिउतिया पर एक दिन की छुट्टी थी। ईद व बकरीद के मौके पर तीन-तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। 2023 में ईद पर एक और बकरीद की दो दिनों की छुट्टी थी। होली पर दो व दुर्गापूजा में तीन दिनों की छुट्टी रहेगी।

विभाग द्वारा कई निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि 'राज्य के सभी राजकीय/राजकीयकृत और अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त उर्दू (प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक) विद्यालय/मकतब अवकाश तालिका के अनुसार ही बंद रहेंगे। किसी जिले विशेष में किसी विशेष अवसर पर अगर जिला पदाधिकारी किसी प्रकार का अवकाश घोषित करना चाहें तो उन्हें मुख्यालय स्तर पर शिक्षा विभाग से पूर्वानुमति लेना आवश्यक होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने स्तर से कोई अवकाश घोषित नहीं करेंगे।'

'किसी भी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने स्तर से विद्यालय अवकाश की घोषणा नहीं करेंगे अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और अन्य महापुरूषों की जयंती मनाई जाएगी।'