मालसलामी के सिमली सादराह इलाके में युवक को दिनदहाड़े गोली मारी, हालत गंभीर
पटनासिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली सादराह इलाके में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल विकास को पहले एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
PATNACITY : पटनासिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली सादराह इलाके में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल विकास को पहले एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मालसलामी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को गोली मारी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह विवाद दो दोस्तों के बीच हुआ था। किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने विकास को गोली मार दी।
घायल युवक ने बयान में बताया है कि उसे गोली पहलाद नाम के युवक ने मारी है, जिससे उसका विवाद चल रहा था। वहीं विकास के पिता ने बताया कि तीन से चार लोग मौके पर थे, जिन्होंने मिलकर उनके बेटे पर हमला किया। फिलहाल, पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। राजधानी में बढ़ते अपराध पर फिर से सवाल उठने लगे हैं कि आखिर पुलिस की सख्ती के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर कैसे वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
पटनासिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट
rsinghdp75