पटना में जुआ अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI गंभीर रूप से घायल
पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के महुली रोड में जुआ अड्डे पर छापेमारी करने गई Dपुलिस टीम पर जुआरियों ने हमला कर दिया।
PATNA: पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के महुली रोड में जुआ अड्डे पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जुआरियों ने हमला कर दिया। हमले में बाइपास थाने में तैनात ASI सरयू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि हमलावरों ने उन्हें पकड़कर खेत में ले जाकर बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, हमलावरों ने पुलिस टीम पर रोड़े-पत्थर भी चलाए।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम महुली रोड इलाके में जुआ अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ASI सरयू प्रसाद को घेर लिया और उन्हें खेत की ओर ले जाकर मारपीट की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रहिश और विकास नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस टीम पर हुए इस हमले के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
pranavpr