NBC24 के MD मुस्तुफा हुसैन को जान से मारने की धमकी, डॉ. रजनीश कांत समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

राजधानी पटना में मीडिया संस्थान NBC24 News Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तुफा हुसैन को व्हाट्सऐप संदेश और कॉल के जरिए जान से मारने तथा उनका नाम और प्रतिष्ठा बर्बाद करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

NBC24 के MD मुस्तुफा हुसैन को जान से मारने की धमकी, डॉ. रजनीश कांत समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: राजधानी पटना में मीडिया संस्थान NBC24 News Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर मुस्तुफा हुसैन को व्हाट्सऐप संदेश और कॉल के जरिए जान से मारने तथा उनका नाम और प्रतिष्ठा बर्बाद करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुस्तुफा हुसैन ने गांधी मैदान थाने में लिखित आवेदन देकर डॉ. रजनीश कांत समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

व्हाट्सऐप पर आया धमकी भरा संदेश

पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 6 अक्टूबर 2026 की है। मुस्तुफा हुसैन पटना के गांधी मैदान स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12:14 बजे मोबाइल नंबर 8891489996 से उनके व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश आया। संदेश में उन्हें किसी व्यक्ति पर वीडियो नहीं बनाने की चेतावनी देते हुए बर्बाद करने की धमकी दी गई। इसके तुरंत बाद उन्हें व्हाट्सऐप कॉल भी आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को डॉ. रजनीश कांत का आदमी बताया और बातचीत के दौरान जान से मारने तथा जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी।

खबर चलाने के बाद मिली धमकी

आवेदन में मुस्तुफा हुसैन ने बताया है कि उनका समाचार संस्थान जनहित से जुड़े मुद्दों पर खबरें प्रकाशित और प्रसारित करता है। इसी क्रम में पटना के बेऊर क्षेत्र के शिवपुरी में संचालित Back to Nature Spine Clinic और उससे जुड़े कथित अनियमितताओं एवं फर्जीवाड़े के आरोपों पर NBC24 ने खबर प्रसारित की थी। उनका आरोप है कि खबर प्रसारित होने के बाद से ही उन्हें खबर रोकने और संबंधित विषय पर वीडियो नहीं बनाने का दबाव दिया जा रहा था।

मुस्तुफा हुसैन ने अपने आवेदन में डॉ. रजनीश कांत, उनकी पत्नी ज्योति कुमारी, मधु रंजन और संतोष कुमार के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि ये लोग मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं और उनके चैनल तथा कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।

उन्होंने पुलिस से धमकी भरे संदेशों और कॉल की जांच कर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने तथा अपनी और अपने संस्थान के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन के साथ संबंधित व्हाट्सऐप चैट और कॉल का साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही गई है। 

जांच में सत्य निकला मामला

ताजा जानकारी के अनुसार मुस्तुफा हुसैन के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद हुई पुलिस जांच में सारे आरोप सही पाए गए हैं। पटना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।