आज तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, क्या-क्या है कार्यक्रम..? जानें
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 से 12 नवंबर तक बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजधानी पटना में छठ महापर्व से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को लेकर बीजेपी की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
PATNA: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 से 12 नवंबर तक बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजधानी पटना में छठ महापर्व से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को लेकर बीजेपी की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
10 नवंबर को छठ घाटों का करेंगे निरीक्षण
10 नवंबर को नितिन नवीन पटना के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 3 बजे वे दीघा के नासरीगंज घाट पहुंचेंगे। इसके बाद गायघाट तक अलग-अलग छठ घाटों का जायजा लेंगे। इस दौरान वे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को देखेंगे। घाटों के निरीक्षण के बाद शाम 5:30 बजे वे पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आरके सिन्हा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
11 और 12 नवंबर को संगठनात्मक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
11 और 12 नवंबर को उनका कार्यक्रम पूरी तरह संगठनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। इन दोनों दिनों में वे पार्टी की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और संगठन से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कई बार आ चुके हैं बिहार
गौरतलब है कि नितिन नवीन 20 जनवरी 2026 को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। अध्यक्ष बनने के बाद से वे कई बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। फरवरी में दो बार, मार्च में और जुलाई में बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान वे बिहार आए थे। इसके अलावा 6 अक्टूबर को विधान परिषद चुनाव की तैयारियों, 17 अक्टूबर को दुर्गा पूजा और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।
वहीं, 2 नवंबर को वे भागलपुर पहुंचे थे, जहां बीजेपी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पदयात्रा की अगुवाई की थी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर भी निशाना साधा था। अब एक बार फिर उनका बिहार दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
pranavpr