घर पर बनने वाली आसान तरीके से बनाये मानगो स्लाइस कुल्फी
घर पर मैंगो स्लाइस कुल्फी बनाने का आसान तरीका . मार्केट जैसी क्रीमी और स्वादिष्ट कुल्फी तैयार करने का तरीका . गर्मियों में ये रेसिपी हर किसी को जरूर ट्राई करनी चाहिए.
मानगो स्लाइस कुल्फी घर पर कैसे बनाये : घर पर मैंगो स्लाइस कुल्फी बनाने का आसान तरीका . मार्केट जैसी क्रीमी और स्वादिष्ट कुल्फी तैयार करने का तरीका . गर्मियों में ये रेसिपी हर किसी को जरूर ट्राई करनी चाहिए.
घर पर ऐसे बनने वाली मैंगो स्लाइस कुल्फी, हर बाइट में स्वाद ! मैंगो कुल्फी रेसिपी: गर्मी शुरू होते ही सबसे पहले जो चीज़ याद आती है, वो है ठंडी-ठंडी कुल्फी या आइसक्रीम. खासकर आम का सीजन हो, तो मैंगो फ्लेवर का क्रेज अपने आप बढ़ जाता है. बच्चों से लेकर बड़े तक जवान से ले कर बूढ़े तक , हर किसी की फेवरेट होती है .
मैंगो कुल्फी , अगर आपने कभी दिल्ली की फेमस मैंगो स्लाइस कुल्फी खाई है, तो आप जानते होंगे कि उसका स्वाद कितना रिच और क्रीमी होता है, लेकिन हर शहर में वैसी कुल्फी मिलना आसान नहीं है, और जहां मिलती भी है, वहां दाम थोड़ा ज्यादा होता है. ऐसे में अगर आप वही स्वाद घर पर बनाये , वो भी बिना किसी मशीन और बिना महंगी क्रीम के बना लें, तो बात ही अलग हो जाती है
अच्छी बात ये है कि इस रेसिपी में ज्यादा झंझट नहीं है और आसानी से मिलने वाली चीजों से ही आप इसे तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएंगे, साथ ही कुछ काम के टिप्स भी देंगे, जिससे आपकी कुल्फी बिल्कुल मार्केट जैसी क्रीमी और स्मूद बने.
इंग्रेडिएंट्स
कुल्फी के लिए:
#2 कप दूध
#2 चम्मच पानी
#2 टीस्पून कॉर्नफ्लोर या अरारोट
#1 कप ताजी मलाई
#1/2 कप पिसी हुई चीनी