गया में हिट वेब से ANMMCH में भर्ती 3 मरीजों की मौत, 43 मरीज है भर्ती, शाम तक बढ़ सकती है संख्या, अस्पताल प्रशासन अलर्ट

बिहार के गया जिले में हिट वेब की चपेट में आने से 3 मरीज की मौत गई है। गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हिट वेब वार्ड में भर्ती 3 मरीज की मौत हो गई है।

गया में हिट वेब से ANMMCH में भर्ती 3 मरीजों की मौत, 43 मरीज है भर्ती, शाम तक बढ़ सकती है संख्या, अस्पताल प्रशासन अलर्ट

GAYA: बिहार के गया जिले में हिट वेब की चपेट में आने से 3 मरीज की मौत गई है। गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हिट वेब वार्ड में भर्ती 3 मरीज की मौत हो गई है। हिट वेब से मौत के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा है। अस्पताल प्रशासन के द्वारा एएनएमएमसीएच में डेडीकेटेड हिट वेब वार्ड बनाया गया है।जिसमे 48 बेडो को सुरक्षित रखा गया है ताकि हिट वेब से संबंधित कोई भी मरीज आने पर उन्हें क्विक इलाज मुहैया हो सके।

अस्पताल अधीक्षक डॉ विनोद शंकर सिंह ने बताया कि हिट वेब वार्ड में वर्तमान में शुक्रवार को 35 मरीज भर्ती हैं। वहीं भर्ती 3 मरीज की मौत हो चुकी है।मौत हुए मरीजों का बीएसटी का रिव्यू किया जा रहा है।

हिट वेब के दौरान डॉक्टर, जीएनएम और एएनएम की रोस्टर वाइज प्रतिनियुक्ति की गई।इसके साथसाथ इमरजेंसी सेवा में भी रोस्टर वाइज प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि हिट वेब की चपेट में आने से मरीजो को इलाज कर तुरंत हिट वेब वार्ड में शिफ्ट किया जा सके। वहीं अस्पताल के वार्ड में आइस पैक, डिप फ्रिजर सहित पर्याप्त दवाएं उपलब्ध है।

गया जिले में लू और हिट वेब का कहर बरपा है।सुबह होते हीं बढ़ते तामपान के साथ हिट वेब की चपेट में आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं मरीजों के आने का सिलसिला जारी है।भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले तीन दिनों से गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे है। इन टूटते रिकॉर्ड के बीच अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

गया से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट