पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड में नशे को युवाओं के सपनों के लिए बड़ी चुनौती बताया, बिहार म्यूजियम पर भी हुए फिदा
पीएम मोदी ने एक बार फिर देशवासियों के साथ मन की बात की। इस बार कार्यक्रम का 140वां एपिसोड प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात, समाज के हर वर्ग, देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है और इसमें हम समाज के सामने मौजूद चुनौतियों की बात करते हैं, लोगों को जागरूक भी करते हैं।
दिल्ली: पीएम मोदी ने एक बार फिर देशवासियों के साथ मन की बात की। इस बार कार्यक्रम का 140वां एपिसोड प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात, समाज के हर वर्ग, देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है और इसमें हम समाज के सामने मौजूद चुनौतियों की बात करते हैं, लोगों को जागरूक भी करते हैं। आज 'मन की बात' में, मैं सबसे पहले ऐसा ही एक विषय उठा रहा हूं और वो है 'Drugs' यानी 'नशे की लत।' आज दुनिया में भारत के युवाओं की प्रतिभा की कितनी चर्चा हो रही है। हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन युवाओं के इन सपनों के सामने Drugs, नशा एक बड़ी चुनौती बन गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 140वें एपिसोड में देश के दो म्यूजियम्स की खास तौर पर प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि लोगों को यह म्यूजियम्स देखने जरूर जाना चाहिए. ये पटना स्थित बिहार म्यूजियम और गुजरात के वडनगर स्थित अनंत अनादि वडनगर आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम हैं. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे जहां भी घूमने जाएं, वहां के खान-पान और प्रसिद्ध जगहों के साथ-साथ वहां के म्यूजियम्स के बारे में भी जरूर पता करें. इसके अलावा उन्होंने संचार साथी एप के बारे में भी लोगों को बताया है इसके फायदे बताए हैं.
बिहार म्यूजियम
पीएम मोदी ने कहा 'हाल ही में भारत के म्यूजियम्स से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जो बहुत उत्साह बढ़ाने वाली हैं. पटना में स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम्स की एक लिस्ट में 9वां स्थान मिला है. उन्होंने बताया कि इस लिस्ट में बिहार म्यूजियम पूरे एशिया में पहले स्थान पर है. आपने पेरिस के 'लूव्र म्यूजियम' का नाम सुना होगा, न्यूयॉर्क का 'द मेट' म्यूजियम भी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है. बिहार म्यूजियम इस लिस्ट में इन दोनों से आगे है. प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद बिहार म्यूजियम एक बार फिर राष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया है। बिहार के लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनका म्यूजियम दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम्स को पीछे छोड़कर टॉप-10 में जगह बना चुका है.
पीएम मोदी ने गुजरात के वडनगर म्यूजियम की भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा 'गुजरात के वडनगर में भी एक बहुत अनूठा म्यूजियम है, इसका नाम है 'अनंत अनादि वडनगर आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम'. उन्होंने बताया कि वडनगर में पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान इतिहास के अलग-अलग कालखंडों से जुड़ी बहुत सारी चीजें मिली हैं. जिस जगह पर खुदाई हुई है, उसी जगह पर इस म्यूजियम को विकसित किया गया है.
दुनियाभर में भारतीय युवाओं की चर्चा
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि दुनियाभर में भारतीय युवाओं की चर्चा हो रही है। खेल से लेकर मनोरंजन और शिक्षा में भारतीय युवा बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। हमें अपने युवाओं पर गर्व है कि वे अपने अधिकारों और अपने सपनों को लेकर सजग हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि अगर युवाओं में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोी भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है। युवाओं में सीखने की ललक पैदा करना ही भारत का विकास है। उन्होंने इसके बाद 'संचार साथी' ऐप का भी पीएम मोदी ने जिक्र किया। कहा कि इस ऐप की मदद से खोए हुए फोन तराशने में मदद मिल रही है।
संचार साथी पर उस संदिग्ध कॉल की जानकारी जरूर दें। फ्रॉड की शिकायत यहां जरूर करें। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले एक साल में इस ऐप की मदद से 12 हजार संदिग्ध फोन नंबरों को बंद करवाया गया है।
dhananjaykumarroy