पहले मुस्कुराए, फिर हाथ जोड़े और की बातचीत, संसद भवन परिसर में ऐसे हुई पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात

संसद भवन परिसर में पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात हुई

पहले मुस्कुराए, फिर हाथ जोड़े और की बातचीत, संसद भवन परिसर में ऐसे हुई पीएम मोदी और राहुल गांधी की मुलाकात
Image Slider
Image Slider
Image Slider

दिल्ली: संसद भवन परिसर में सुबह सुबह राजनीति की बेहद खास तस्वीर सामने आई.... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए संसद परिसर स्थित 'प्रेरणा स्थल' पहुंचे। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश और अन्य सियासी दिग्गज भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

संसद परिसर में जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे तो राहुल गांधी, जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी उसी अंदाज में हाथ जोड़कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया। खास बात ये थी राहुल गांधी ने इस दौरान हाथ जोड़कर पीएम मोदी का अभिवादन किया तो प्रधानमंत्री ने भी उसी अंदाज में जवाब दिया। फिर उनके बीच बातचीत भी हुई। सवाल ये है कि अभी चुनावी घमासान चल रहा तो ऐसे में उनके किस मुद्दे पर बात हुई होगी ये स्पष्ट नहीं है।