पावर स्टार पवन सिंह ने पूरे परिवार से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया, लिखा-अब बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो गई; सिर्फ मां और बड़े भाई के लिए कही खास बात

पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो गई. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि आखिर परिवार में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद उन्हें इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा

पावर स्टार पवन सिंह ने पूरे परिवार से रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया, लिखा-अब बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो गई; सिर्फ मां और बड़े भाई के लिए कही खास बात
Image Slider
Image Slider
Image Slider

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि परिवार से जुड़ा एक बड़ा फैसला है. पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने पूरे परिवार और खानदान से रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त की सीमा समाप्त हो गई. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि आखिर परिवार में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद उन्हें इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा

अपनी मां और बड़े भाई की तस्वीर शेयर की

पवन सिंह ने फेसबुक पर अपनी मां और बड़े भाई की तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी. उन्होंने आगे लिखा कि बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर यह पोस्ट कर रहे हैं. पवन सिंह ने भोजपुरी समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि आज और अभी से उनका अपने पूरे परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं है. हालांकि, उन्होंने अपनी मां और सबसे बड़े भाई रानू सिंह को इससे अलग रखा. पवन ने लिखा कि जिसने उन्हें जन्म दिया और उनके बड़े भाई के लिए जब तक जिंदा हैं, उनकी जान हाजिर है.

कोर्ट में चल रहा पत्नी से तलाक का मामला

पवन सिंह की निजी जिंदगी भी लंबे समय से सुर्खियों में रही है। उनकी पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। हालांकि, शादी के करीब एक साल बाद नीलम की मौत हो गई। इसके बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की।

शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने दो बार गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया। हालांकि, पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।