डीएम वर्षा सिंह की पहल: समाहरणालय में खुला बिहार का पहला 'शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर'

जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अनूठी पहल पर आज समाहरणालय परिसर, हाजीपुर में 'शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र' का उद्घाटन किया गया।

डीएम वर्षा सिंह की पहल: समाहरणालय में खुला बिहार का पहला 'शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर'
Image Slider
Image Slider
Image Slider

कर्मचारियों के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा शुरू

हाजीपुर: जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अनूठी पहल पर आज समाहरणालय परिसर, हाजीपुर में 'शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र' का उद्घाटन किया गया। 

समाहरणालय में कार्यरत कर्मचारियों और पदाधिकारियों को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना ही इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य है।

बिहार में पहला  

यह बिहार का पहला जिला है जहां डीएम के प्रयास से समाहरणालय परिसर के अंदर ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा केंद्र शुरू किया गया है। 

केंद्र में डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही जरूरी दवाएं, ऑक्सीजन, फर्स्ट एड किट और एम्बुलेंस सेवा भी 24x7 उपलब्ध रहेगी।

डीएम श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि सरकारी कामकाज के बीच कर्मचारियों की सेहत सबसे जरूरी है। इस केंद्र से समय पर इलाज मिलने से बहुमूल्य जान बचाई जा सकेगी।

इस पहल की कर्मचारियों ने सराहना की और इसे "कर्मचारी हित में बड़ा कदम" बताया।