बिहार में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को काट डाला, इलाके में दहशत

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां ट्रिपल मर्डर से कोहराम मच गया है। मरने वाले सभी एक ही परिवार से हैं। शुक्रवार की बीती रात बदमाशों ने एक साथ घर में सो रहे पति-पत्नी और बेटी को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी

बिहार में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को काट डाला, इलाके में दहशत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां ट्रिपल मर्डर से कोहराम मच गया है। मरने वाले सभी एक ही परिवार से हैं। शुक्रवार की बीती रात बदमाशों ने एक साथ घर में सो रहे पति-पत्नी और बेटी को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपराधियों ने बगल में सो रहे बेटे को भी मारने की कोशिश की लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। बेटा फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में इलाजरत है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के चक्का वार्ड संख्या 12 की है। बछवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के बछवाड़ा में सोए हुए अवस्था में पति- पत्नी और मासूम बच्ची को अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से काट दिया। बताया जाता है कि पूरा परिवार खाना कर सो गया था। देर रात उनका गला और सिर कुचल दिया गया। यह भी कहा जा रहा है कि गले को काटा गया है। घटना स्थल पर काफी खून पसरा है। बदमाशों ने मृतक के बेटे को भी मारने की कोशिश की। उसकी हालत नाजुक है। गांव वालों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है। धारदार भारी हथियार से सिर कुचलकर उन्हें मारा गया है। घटना स्थल रसीदपुर पंचायत के चक्का वार्ड संख्या-12 में स्थित उनका घर है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में सजीवन सिंह, साल, उनकी पत्नी संजीता देवी, 32 साल और उनकी पुत्री सपना, 8 साल शामिल हैं। घायल पुत्र अंकुश की उम्र मात्र छह साल है।

स्थानीय तौर पर चर्चा है कि हत्या को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है। उन्हें मारने वाले भी स्थानीय ही हैं। हत्या के कारण और हत्यारे की पहचान को लेकर पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बता रही है। बछवाड़ा पुलिस सिर्फ इतना ही बता रही है कि जल्द ही कांड का उद्वेदन कर लिया जाएगा।