ONDC पर Swiggy-Zomato से सस्ता खाना:फ्री डिलीवरी और ऑफर्स, ग्राॅसरी-इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स में भी बचत.....

चटोरों के लिए खुशखबरी है। उन्हें खाना ऑर्डर करने के लिए अब ऑफर्स का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Swiggy-Zomato को जबरदस्त टक्कर देने आ गया है ONDC। इसकी चर्चा आजकल सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

ONDC पर Swiggy-Zomato से सस्ता खाना:फ्री डिलीवरी और ऑफर्स, ग्राॅसरी-इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स में भी बचत.....

 NBC24 DESK:- चटोरों के लिए खुशखबरी है। उन्हें खाना ऑर्डर करने के लिए अब ऑफर्स का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Swiggy-Zomato को जबरदस्त टक्कर देने आ गया है ONDC। इसकी चर्चा आजकल सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

आज जरूरत की खबर में जानते हैं कि आखिर ये है क्या और किस तरह से काम करती है…

सवाल: ONDC का पूरा नाम क्या है?

जवाब: ONDC यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स।

सवाल: क्या है ये ONDC? 

जवाब: ONDC कोई ऐप नहीं है। ये एक सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। जो सेलर और बायर यानी ग्राहक दोनों को एक-दूसरे से डायरेक्ट मिलाता है।

ONDC एक नॉट फॉर प्रॉफिट कंपनी है। SBI, HDFC जैसे कई बैंक इसके शेयर होल्डर है। इस कंपनी को भारत सरकार का सपोर्ट मिला हुआ है। इंफोसिस चेयरमैन नंदन नीलकेणी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

सवाल: ONDC पर क्या-क्या ऑर्डर कर सकते हैं?

जवाब: ONDC पर ऑल ओवर इंडिया 35000 से ज्यादा सेलर हैं। इसमें 38 लाख से ज्यादा सामान बेचने के लिए मौजूद है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैटेगरी को चुनकर आइटम ऑर्डर कर सकते हैं।

कैटेगरी जानने के लिए नीचे लगे क्रिएटिव को पढ़ें…

सवाल: फ्लिपकार्ट और अमेजन से यह कैसे अलग है, इन पर भी तो कई सेलर और ग्राहक होते हैं?

जवाब: कई लोगों इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। इसे एक उदाहरण से समझते हैं…

1. मान लें कि आपको एक फ्रिज खरीदनी है। फ्लिपकार्ट पर ये फ्रिज 40,000 रुपए में मिल रही है।

2. अब आपने सोचा कि इसका रेट 2-3 वेबसाइट पर भी चेक कर लेते हैं, शायद कहीं पर इससे सस्ते में मिल रही हो।

3. इसके बाद आपने अमेजन पर यही फ्रिज चेक की। यहां उसी फ्रिज की कीमत 51000 रुपए है।

4. अब आपने जिओ मार्ट का ऐप खोला। यहां उसी फ्रिज की कीमत 35,500 रुपए है।

5. तो कहने का मतलब उस फ्रिज की बेस्ट प्राइस देखने के लिए आपको कई ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर चेक करना पड़ा।

6. ONDC समय की कीमत को समझता है। उसने आपका काम इतना आसान कर दिया है कि यहां सिंगल विंडो में आपको सबकुछ मिलेगा।

ONDC पर आपको एक साथ सभी सेलर और ई कॉमर्स कंपनियां दिखेंगी। कौन सबसे सस्ता दे रहा है, इसे चेक करना आसान हो जाएगा। और आप झट से तय कर पाएंगे कि आपको सामान कहां से खरीदना है।

अब फूड आइटम की बात करते हैं

सरकारी प्लेटफॉर्म ONDC पर अगर आप 283 रुपए का बर्गर ऑर्डर करेंगे तो वो आपको सिर्फ 110 रुपए में मिलेगा।

वहीं मोमोज के लिए बाकी ई-कॉमर्स कंपनी 170 रुपये वसूलती हैं और ONDC में आपको मोमोज सिर्फ 85 रुपए में ही मिल जाएंगे।

सवाल: ONDC कम दाम यानी सस्ते में क्यों सामान क्यों दे रहा है?

जवाब: दरअसल Swiggy-Zomato जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेगमेंट में मोनोपॉली यानी एकाधिकार है। ये कंपनियां अपने मन-मुताबिक ग्राहकों से चार्ज वसूलती हैं। यहां तक कि कुछ रेस्टोरेंट वालों को भी इनके साथ मजबूरी में पार्टनरशिप करनी पड़ती है।

ऐसे में जब आप Zomato और Swiggy से फूड ऑर्डर करते हैं, तो ये कंपनियां कई तरह के चार्ज बिल में जोड़ती हैं। पर सरकारी प्लेटफॉर्म के साथ ऐसा कुछ नहीं है।

ONDC एक नॉन-प्रॉफिट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। मतलब इसे मुनाफा यानी प्रॉफिट कमाने के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है।

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय यानी मिनिस्ट्री ऑफ काॅमर्स की पहल के तहत डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड (DPIIT) के अंतर्गत ONDC को डेवलप किया गया है।

इस वजह से इसमें कमीशन का कोई झोल-झाल नहीं है। वहीं स्विगी- जोमैटो पर कुल बिल में लगभग 30% तक कमीशन जुड़ा होता है। तो ONDC से ऑर्डर करने पर आपकी बचत होगी।

सवाल: इसमें ऑफर्स और डिलीवरी चार्ज का क्या सिस्टम है?

जवाब: ​ONDC की तरफ से अभी यूजर्स को Flat 50% तक का ऑफर दिया जा रहा है।

1. ऑफर के लिए कूपन कोड में ONDC50 डालना पड़ता है। कूपन लगने के बाद फूड आइटम 50% तक सस्ते हो जाएंगे।

2. ONDC पर डिलीवरी फ्री है। जबकि Swiggy-Zomato नॉर्मली 30 से 100 रुपए तक का डिलीवरी चार्ज लेते हैं।

सवाल: बहुत से लोगों के मन में ये सवाल है कि हमारे शहर में क्या इसकी सर्विस मिलेगी?

जवाब: सबसे पहले ONDC की सर्विस बेंगलुरु में शुरू हुई थी। अगर आप दूसरे शहर में रहते हैं तो भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

         लेकिन इसके लिए आपके शहर के दुकानदार ONDC से कनेक्ट होने चाहिए।

सवाल: ONDC पर फूड ऑर्डर करने का प्रोसेस क्या है?

जवाब: इस प्रोसेस को नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं…

सवाल: ONDC की और क्या-क्या खास बातें हैं?

जवाब: ONDC को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आपको आपके एक किलोमीटर के दायरे में मौजूद ONDC से रजिस्टर्ड दुकान सर्च करने के बाद दिखेंगी।

इन रजिस्टर्ड दुकानों से ग्राहक के ऑर्डर देने के बाद दुकानदार बिना डिलीवरी एजेंट की मदद से भी खुद ही सामान डिलीवर करेगा।

इसमें वो सामान डिलीवर कराने के लिए अपने स्टाफ की मदद लेगा। इस वजह से ग्राहक और दुकान के बीच की दूरी कम हो जाएगी।

इस पूरे प्रोसेस में थर्ड पार्टी डिलीवरी एजेंट के नहीं होने से प्रोडक्ट की कीमत कम हो जाएगी।

सवाल: ONDC से दुकानदार यानी सेलर को जुड़ने के लिए क्या करना होगा?

जवाब: इसके जवाब को पॉइंट्स में समझते हैं…

ONDC वेबसाइट में सेलर को रजिस्टर करना होगा।

1.अब ONDC प्लेटफॉर्म पर सेलर को अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा।

2.उसके बाद जिस कैटेगरी में बिजनेस करना है, उसे सिलेक्ट करना होगा।

3.फिर सेलर के पास जो भी प्रोडक्ट हैं, उसे अपलोड करना होगा, उसकी जानकारी देनी होगी।

यहां से शुरू हो जाएगा, ऑर्डर आने का प्रोसेस।