ऑटो की सीट पर पैसेंजर, सीट के नीचे 48 बोतल अंग्रेजी शराब, जांच में तस्कर गिरफ्तार

विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर शराब के विरुद्ध की जा रही छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने हरला पुल के पास से 48 बोतल यानि 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो वाहन को जब्त किया है।

ऑटो की सीट पर पैसेंजर, सीट के नीचे 48 बोतल अंग्रेजी शराब, जांच में तस्कर गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

जमुईः विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर शराब के विरुद्ध की जा रही छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने हरला पुल के पास से 48 बोतल यानि 27 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो वाहन को जब्त किया है।

इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की गई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान पुतेरिया गांव निवासी बिपिन कुमार पासवान के रूप में हुई है।

उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान हरला पुल के पास संदेह के आधार पर एक ऑटो वाहन की तालाशी ली गई। इस दौरान ऑटो के सीट के नीचे बने तहखाना से 48 बोतल यानि 27 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है।

इस मामले में एक तस्कर बिपिन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। शराब हरला की ओर से पुतेरिया लाया है रहा था। शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। एनबीसी 24 के लिए जमुई से हसनैन खान की रिपोर्ट।