बीएससी नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बड़ी संख्या में फेल होने पर दोबारा जांच की मांग की

बीएससी नर्सिंग छात्रों ने बड़ी संख्या में फेल होने पर हंगामा कर उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की मांग की।

बीएससी नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बड़ी संख्या में फेल होने पर दोबारा जांच की  मांग की
बीएससी नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बड़ी संख्या में फेल होने पर दोबारा जांच की  मांग की
Image Slider
Image Slider
Image Slider

 सासाराम। खबर सासाराम से है, जहां सासाराम के घटिकन में स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि 2024-2026 सत्र की आंतरिक परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल हो जाने से छात्र-छात्राएं नाराज हो गए और कॉलेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में योग्य शिक्षक नहीं हैं और नियमित रूप से कक्षाएं भी संचालित नहीं होती हैं। ऐसे में बेहतर पढ़ाई नहीं होने के कारण छात्र परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं फेल हो गए, जिससे उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

हंगामा कर रहे छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि जब कॉलेज में शैक्षणिक कार्य नियमित रूप से नहीं हुए हैं, तो परीक्षा परिणाम में भी इसका ध्यान रखा जाना चाहिए और छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण किया जाना चाहिए।

छात्रों के हंगामे को देखते हुए संस्थान प्रबंधन द्वारा पुलिस को भी बुलाया गया। शेरशाह मेडिकल रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान का यह मामला है।बीएससी नर्सिंग छात्रों का हंगामा, बड़ी संख्या में फेल होने पर दोबारा जांच की मांग .