LSG के स्टार खिलाड़ी ने रिटेंशन को ठुकराया, मिनी ऑक्शन में जाने का लिया फैसला, सामने आई वजह
मोहसिन खान ने हाल के IPL सीजन में सात मैचों में 11 विकेट लिए थे. जिसमें एक फाइफर भी शामिल हैं| उन्होंने 2022 में लखनऊ के तरफ से ही आईपीएल में डेब्यू किया था|
मोहसिन खान ने हाल के IPL सीजन में सात मैचों में 11 विकेट लिए थे. जिसमें एक फाइफर भी शामिल हैं| उन्होंने 2022 में लखनऊ के तरफ से ही आईपीएल में डेब्यू किया था |
मोहसिन खान ने UPT20 लीग के मिनी-ऑक्शन में उतरने का फैसला किया है |
मोहसिन ने आईपीएल 2026 में सात मैचों में 11 विकेट लिए थे |
लखनऊ सुपर जायंट्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने कानपुर सुपरस्टार्स के रिटेन किए जाने के विकल्प को छोड़कर 24 जुलाई को आगरा में होने वाले UPT20 लीग के मिनी-ऑक्शन में शामिल होने का फ़ैसला किया है | इस लीग के बड़े नामों में से एक मोहसिन ने हाल के IPL सीजन में सात मैचों में 11 विकेट लिए थे | जिसमें एक फाइफर भी शामिल हैं | उन्होंने 2022 में लखनऊ के तरफ से ही आईपीएल में डेब्यू किया था |
वेस्ट इंडीज के कटे WTC पॉइंट, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के बाद लगा झटका
मोहसिन ने पिछले दो सीजन कानपुर सुपरस्टार्ज के साथ बिताए हैं. पिछले साल फ्रेंचाइज ने उन्हें रिटेन किया था, लेकिन फ़िटनेस की समस्याओं के कारण वह पूरा सीजन नहीं खेल पाए. UPT20 लीग के 2024 सीजन में मोहसिन ने कानपुर सुपरस्टार्ज को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 11 मैचों में 6.94 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए |
dhananjaykumarroy