7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू, पीएम मोदी और शाह भी हो सकते हैं शामिल

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार होना है. बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर सत्ता का बंटवारा होगा। पटना के गांधी मैदान में शपथ की तैयारी शुरू कर दी गई है। 7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार, पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू, पीएम मोदी और शाह भी हो सकते हैं शामिल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बिहार में नई सरकार बनने के बाद सम्राट कैबिनेट का विस्तार होना है. बिहार में 50-50 के फॉर्मूले पर सत्ता का बंटवारा होगा। पटना के गांधी मैदान में शपथ की तैयारी शुरू कर दी गई है। 7 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार तय किया जाएगा। गांधी मैदान में सात मई को सम्राट सरकार के मंत्री शपथ लेंगे। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्री शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल सय्यद अता हसनैन पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी शपथ लिया था. शपथ ग्रहण से पहले संभावना जताई जा रही थी कि पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. लेकिन किसी कारणवश पीएम मोदी शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे. ऐसे में अब कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा है कि समारोह में पीएम मोदी आ सकते हैं. उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी आ सकते हैं. सम्राट चौधरी ने दिल्ली दौरे के दौरान दोनों से मुलाकात की थी. इसको लेकर पटना जिला प्रशासन की ओर से गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. पीएम के आगमन को देखते हुए गांधी मैदान में हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं.

किस पार्टी से कितने बन सकते हैं मंत्री?

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट के विस्तार में भाजपा के 15 मंत्रियों को जगह मिलेगी. जबकि जदयू के 14 और मंत्री बनाए जायेंगे. जदयू के दो उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव सरकार में मौजूद हैं. उनको शामिल कर सरकार में जदयू के मंत्रियों की संख्या 16 हो जायेगी. सहयोगी दलों के लिए पहले का फॉर्मूला प्रभावी होगा.

इसमें चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आर से दो, जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक-एक मंत्री बनाए जायेंगे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पार्टी के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी प्रदान कर दी है.

पुराने चेहरे को मिलेगी जगह

कैबिनेट विस्तार में जदयू और भाजपा के पुराने चेहरे को जगह मिलने की चर्चा है. जदयू से डॉ. अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, मदन सहनी, मो जमां खान आदि के नाम मंत्री पद के लिए तय माने जा रहे हैं. जबकि भाजपा में मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा, प्रमोद कुमार आदि के नाम प्रमुखता लिस्ट में शामिल है. मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ नये मंत्रियों को भी शामिल किया जा सकता है.

जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री

1. श्रवण कुमार

2. अशोक चौधरी

3. लेसी सिंह

4. मदन सहनी

5. जमा खां

6. सुनील कुमार

7. शीला मंडल

8. रत्नेश सदा

9. बुलो मंडल

10. जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा

इसके अलावे तीन से चार मंत्री और बन सकते है

बीजेपी मंत्रियों की संभावित लिस्ट —

1. मंगल पाण्डेय,

2. रामकृपाल यादव ,

3. दिलीप जायसवाल ,

4. श्रेयसी सिंह ,

5. लखेंद्र पासवान ,

6. संगीता कुमारी , 

7. रमा निषाद,

8. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,

9. अरूण शंकर प्रसाद , 

10. संजय सिंह टाईगर 

11. विजय कुमार सिन्हा,

जैसे चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है

एलजेपी (आर) कोटे के संभावित मंत्री

1. संजय सिंह 

2. संजय पासवान 

हम से संभावित मंत्री 

1.संतोष सुमन 

आरएलएम से मंत्री

1. दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल मे जगह मिल सकती है।