पूर्वी चंपारण में आफत बनी बारिश! बुझ गए चार घरों के चिराग, खेल रहे बच्चों पर काल बनकर गिरी बिजली
पूर्वी चंपारण जिले में आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर 6 की जान गई
मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर करीब 3 घंटा में 6 की जान गई ।वही जिले भर में कहर खूब बरपाया।तेज आंधी तूफान कही कहर बरपाया तो कही आकाशीय बिजली से किसी की जान गई तो कई घायल होने के साथ आकाशीय बिजली से करीब 10 घरों में लगी आग। सुगौली, रामगढ़वा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मुफस्सिल थाना के रूपडीह गांव के पास तूफान की कहर में बड़ा पेड़ टेम्पू पर गिरने से टेंपो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है।वही सुगौली थाना क्षेत्र के छपराबहास व कैथवलिया गॉव आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 2 की मौत 1 घायल हो गया।आकाशीय बिजली से मौत 8 बर्षीय अंशु कुमारी एवँ 15 बर्षीय सन्नी देवल कुमार की हुई है जबकि मंतोष कुमार घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है।सभी खेत मे खेलने के दौरान आकाशीय बिजली के चपेट में आया है।
वही रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव में तड़का गिरने से एक कि मौत के साथ 1 घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है।आकाशीय बिजली जैसा प्राकृतिक आपदा में घरों में लगी आग एवँ धुंआ से चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल। आग बुझाने वाली गाड़ी समय पर पहुंची तबतक तेज हवा के कारण कई घर हुए राख।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर घटना से आक्रोशित और दुखी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए यह अपूरणीय क्षति है.
मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश या बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले खेतों में न रहें. मोतिहारी की इस घटना ने एक बार फिर वज्रपात को लेकर सुरक्षा सावधानियों की जरूरत को रेखांकित कर दिया है.
dhananjaykumarroy