राज्य के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व एकबार फिर छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। मनीष कुमार सिन्हा को विशेष सुरक्षा दल (एसएसएफ) का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। वह पहले विशेष शाखा के एसपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात थे।

राज्य के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व एकबार फिर छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। मनीष कुमार सिन्हा को विशेष सुरक्षा दल (एसएसएफ) का समादेष्टा नियुक्त किया गया है। वह पहले विशेष शाखा के एसपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात थे।

 विशेष सुरक्षा दल के समादेष्टा राजेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का समादेष्टा बनाया गया है। राजेश कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के अधिकारी हैं। इसी प्रकार भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन-1 को आर्थिक अपराध इकाई के एसपी के पद से स्थानांतरित कर राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। 2012 बैच के आईपीएस राकेश कुमार सिन्हा को लोकायुक्त कार्यालय, पटना से निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। 

2013 बैच के आईपीएस पंकज कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो से आर्थिक अपराध इकाई, पटना के एसपी के रूप में तैनात किया गया है। 2016 बैच के आईपीएस अनंत कुमार राय को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (ट्रैफिक) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। 2018 बैच के आईपीएस मनीष कुमार सिन्हा को एसपी सुरक्षा से विशेष सुरक्षा दल  का समादेष्टा बनाया गया है। इसी प्रकार 2018 बैच के आईपीएस राजेश कुमार को विशेष सुरक्षा दल से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का समादेष्टा नियुक्त किया गया है।