भागलपुर में पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, लूटी गई चांदी की चेन, मोबाइल, बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने सबौर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भागलपुर में पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, लूटी गई चांदी की चेन, मोबाइल, बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

भागलपुर पुलिस ने सबौर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई चांदी की चेन, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 2 जून 2026 को सबौर थाना क्षेत्र के लेलख गांव निवासी गुलशन कुमार ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वह अपने ससुराल नाथनगर से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजपुर बहियार के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था एवं सबौर थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के चंघेरी निवासी अमन कुमार और मिर्जापुर निवासी विनोद पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई चांदी की चेन, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अमन कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ सबौर थाना में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।