देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा, चुनाव आयोग ने तीसरे चरण का किया एलान

देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा।

देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा, चुनाव आयोग ने तीसरे चरण का किया एलान
Image Slider
Image Slider
Image Slider

दिल्ली: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इसके तहत देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग के अनुसार, तीसरे चरण के बाद सिर्फ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में SIR बाकी रह जाएगा।

जिन राज्यों में SIR का काम शुरू होने जा रहा है, उसमें ओड़िशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगड़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल है।

जानें कब और कहां एसआईआर

  1. ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में 1 जुलाई से एसआईआर प्रक्रिया, दादरा नगर हवेली और दमन दीव केंद्रशासित प्रदेश, फाइनल वोटर लिस्ट 6 सितंबर को आएगी
  2. उत्तराखंड में 1 जुलाई से एसआईआर प्रक्रिया प्रारंभ होगी, फाइनल वोटर लिस्ट 15 सितंबर को आएगी
  3. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में एसआईआर शुरू, 22 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी
  4. तेलंगाना और पंजाब में 1 अक्टूबर से वोटर लिस्ट समीक्षा शुरू होगी. 
  5. कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में 1 अक्टूबर से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का प्रक्रिया शुरू होगी.
  6. नगालैंड में भी 1 अक्टूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण की ये प्रक्रिया प्रारंभ होगी और 22 नवंबर 2026 तक पूरी होने की संभावना
  7. त्रिपुरा में 1 अक्टूबर से एसआईआर होगा और 23 दिसंबर तक पूरा होगा. 

चुनाव आयोग के अनुसार, जनगणना के तहत चल रही गृह-सूचीकरण प्रक्रिया के साथ साझा जमीनी तंत्र को ध्यान में रखते हुए एसआईआर के तीसरे चरण का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। आयोग के अनुसार, एसआईआर के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।

निर्वाचन आयोग की ओर ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक,एसआईआर के तीसरे चरण में करीब 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. इस पूरी प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सहयोग करेंगे. आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर BLAs नियुक्त करने की अपील की है, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी और सहभागी बन सके.

आयोग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मतदाता सूची के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी, जिसमें बर्फ से ढके क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि, मतदाता सूची के तीसरे चरण में दिल्ली को शामिल किया जाएगा, जहां 7 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

एसआईआर का दूसरा चरण नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 4 नवंबर 2205 से किया गया था। इस चरण में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एसआईआर किया गया। इनमें से चुनावी राज्य तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल थे। जबकि एसआईआर के पहले चरण में सिर्फ बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था।