पटना के ग्रामीण क्षेत्रों में चला विशेष समकालीन अभियान, तीन दिनों में 231 गिरफ्तार
पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 27 मार्च से 29 मार्च तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने जहां विभिन्न मामलों में 231 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है, वहीं 107 वारंट एवं 03 कुर्की का निष्पादन किया है। पुलिस दबिश के कारण 08 अभियुक्तों ने कोर्ट में समर्पण भी किया है।

PATNA : पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए विशेष समकालीन अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 27 मार्च से 29 मार्च तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने जहां विभिन्न मामलों में 231 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है, वहीं 107 वारंट एवं 03 कुर्की का निष्पादन किया है। पुलिस दबिश के कारण 08 अभियुक्तों ने कोर्ट में समर्पण भी किया है।
तीन दिनों तक चले विशेष समकालीन अभियान में कई कांडों में वांछित, फरार अपराधियों, अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी की गई है। एसएसपी के निर्देश पर पटना जिला के ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए विशेष समकालीन अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने किया। इस दौरान पटना ग्रामीण के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों ने अपराधियों और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। इसका नतीजा रहा है कि कई शातिर बदमाशों के साथ-साथ फरार वारंटियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई।
समकालीन अभियान के दौरान हत्याकांड में जहां दो बदमाशों की गिरफ्तारी हुई, वहीं डकैती कांड में भी दो शातिर को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार लूटकांड में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया तो हत्या के प्रयास में 54 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही, गंभीर दंगा कांड में भी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 107 वारंट का निष्पादन किया। वहीं, कुर्की के भी तीन मामलों का निष्पादन किया। अन्य कांड में फरार चल रहे 168 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
समकालीन अभियान के दौरान पुलिस की दबिश से घबरा कर आठ अभियुक्तों ने कोर्ट में समर्पण भी किया है। जरूरत पड़ने पर इन अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ भी कर सकती है। एसपी ग्रामीण के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनी विशेष समकालीन अभियान में कुल 231 गिरफ्तारी हुई है। 107 वारंट एवं तीन कुर्की मामलों का भी निष्पादन किया गया है। वहीं, आठ अभियुक्तों ने पुलिस दबिश से घबरा कर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। एसपी ग्रामीण ने बतया कि आगे भी समकालीन अभियान चलाया जाएगा।
समकालीन अभियान के दौरान कार्रवाई
हत्या कांड में गिरफ्तारी : 02
डकैती कांड में गिरफ्तारी : 02
लूट कांड में गिरफ्तारी : 01
हत्या के प्रयास में गिरफ्तारी : 54
गंभीर दंगा कांड में गिरफ्तारी : 04
वारंट का निष्पादन : 107
कुर्की का निष्पादन : 03
अन्य कांड में गिरफ्तारी : 168