पति से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक ने उठाया ये खौफनाक कदम..?

नवादा के वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक प्रियंका कुमारी (35 वर्ष) ने अपने आवास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार की सुबह हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। मृतका उत्तरप्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थीं। नवादा जिले के नगर थाना अंतर्गत बुधौल गांव स्थित अपने सरकारी आवास में ही उन्होंने फांसी लगाकर जान दी है।

पति से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक ने उठाया ये खौफनाक कदम..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NAWADA : नवादा के वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक प्रियंका कुमारी (35 वर्ष) ने अपने आवास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार की सुबह हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। मृतका  उत्तरप्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थीं। नवादा जिले के नगर थाना अंतर्गत बुधौल गांव स्थित अपने सरकारी आवास में ही उन्होंने फांसी लगाकर जान दी है।

आत्महत्या से पहले प्रियंका कुमारी ने अपने पति गणेश कुमार से व्हाट्सएप के जरिए वीडियो कॉल पर बात की और फिर अब यह घटना सामने आई है। उन्होंने पति को बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही हैं। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद प्रियंका कुमारी का मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है। घटना के बाद आश्रय गृह में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद अधिकारियों में भी खलबली मच गई है। आत्महत्या के पीछे क्या कुछ वजह है, इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

गौरतलब हो कि नवादा से पहले यह आश्रय गृह गया में संचालित हो रहा था। 24 फरवरी 2024 को नवादा में इसे शिफ्ट किया गया था। इसके बाद प्रियंका कुमारी को अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया था। तब से आश्रय गृह बेहतर तरीके से चल रहा है। सुरक्षा के लिए गेट पर दो होमगार्ड के जवान को भी तैनात किए गए हैं। बिना अनुमति के किसी भी आम व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध है। यहां आने वाले हर व्यक्ति को एक प्रमाणपत्र जमा करना होता है। 

करीबी परिवार के सदस्यों को भी आधार कार्ड जैसे प्रमाणपत्र देना पड़ता है। इसके बाद इसकी एंट्री रजिस्टर में होती है। फिर अंदर प्रवेश की अनुमति मिलती है। हालांकि रविवार से सोमवार के बीच किसी भी आम व्यक्ति का प्रवेश नहीं हुआ है। उधर परिवार के लोग गोरखपुर से नवादा पहुंच चुके हैं। नवादा सदर डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि घटना के बारे में पति ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट