आरा में मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, 3 महिला समेत 4 मजदूरों की मौत, कई घायल

भोजपुर में सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित पिकअप पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 मजूदर जख्मी हो गए हैं। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र बिलौटी के पास की है। सभी मजदूर बक्सर के निवासी बताए जाते हैं।

आरा में मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, 3 महिला समेत 4 मजदूरों की मौत, कई घायल

ARA: भोजपुर में सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित पिकअप पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 मजूदर जख्मी हो गए हैं। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र बिलौटी के पास की है। सभी मजदूर बक्सर के निवासी बताए जाते हैं। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बलौटी गांव स्थित एनएच-922 फोरलेन की है।सभी मजदूर शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अंतर्गत माधवपुर (पिपरी) गांव में काम करने गए थे। शनिवार की देर रात जब गाड़ी पर सवार होकर सभी मजदूर वापस लौट रहे थे। उस दौरान रानी सागर मोड़ स्थित डायवर्सन के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का मची रही। वही, घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी जख्मी मजदूरों को पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

मृतकों में बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौगाई गांव निवासी शिवकुमार राम की 50 वर्षीय पत्नी रामदुलारी देवी और बक्सर जिले के ही दफा डिहरी गांव निवासी नागा राम की पत्नी 50 वर्षीय मंगरी देवी, उसी गांव के रमुन राम की 50 वर्षीय पत्नी सिता सुंदरी और रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के बिसी खुर्द गांव निवासी 30 वर्षीय सरोज कुमार राम शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शनिवार को शाहपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में सरसों मसुरी के फसल की कटनी करने के लिए मजदूर गए हुए थे। जहां फसल की कटनी काटकर सभी मजदूर पिकअप वाहन पर सवार होकर देर रात अपने घर लौट रहे थे, तभी शाहपुर थाना क्षेत्र के बलौटी गांव स्थित एनएच-922 फोरलेन के पास पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।