पटना से सटे सोनपुर में अपराधियों ने IDBI बैंक में डाला डाका, हथियार की नोक पर 19 लाख लेकर फरार, कहां है पुलिस..?

बिहार में अपराधियों का तांडव सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को यानि आज अपराधियों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है।

पटना से सटे सोनपुर में अपराधियों ने IDBI बैंक में डाला डाका, हथियार की नोक पर 19 लाख लेकर फरार, कहां है पुलिस..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

SONPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को यानि आज अपराधियों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बैंक को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े सोनपुर के व्यस्ततम गोला रोड चौक पर सबकुछ सामान्य चल रहा था। तभी दोपहर 12।43 बजे अपराधियों ने आईडीबीआई बैंक शाखा में धाबा बोल दिया। हथियार के बल बदमाशों ने 19 लाख 25 हजार रुपये की लूट की। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते, हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि, एक बाइक से तीन हथियार बंद अपराधी आए। अपराधियों द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर काउंटर से 16,75,000 एवं ग्राहक से ढाई लाख रुपये की लूट की गई। कोई कुछ बोल नहीं पाए इसलिए अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी।

इस बात की जानकारी मिलने पर सोनपुर थाना की पुलिस और सोनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस घटना में शक के आधार पर बैंक के गार्ड को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना की पुष्टि सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने की है। पुलिस की टीम बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों से भी पूछताछ कर रही है।