लखीसराय रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: पटना से लौट रही एएनएम छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

लखीसराय: बिहार के लखीसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एएनएम की छात्रा की मौत हो गई। पटना से अपने घर लौट रही छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

लखीसराय रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: पटना से लौट रही एएनएम छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

लखीसराय: बिहार के लखीसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एएनएम की छात्रा की मौत हो गई। पटना से अपने घर लौट रही छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

मृतका की पहचान लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित दुर्गा गर्ल्स स्कूल के समीप वार्ड संख्या-26 निवासी बबलू कुमार वर्मा की पुत्री राखी कुमारी के रूप में हुई है। वह एएनएम की पढ़ाई कर रही थीं और पटना से घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से राखी के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

राखी कुमारी का सपना स्वास्थ्य विभाग में सेवा देने का था, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं उनके साथ पढ़ने वाली छात्राएं और परिचित भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।