यूपी के बांदा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली गई जागरुकता रैली, डीएम ने "एक पौधा अवश्य लगाएं" का दिया संदेश
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए शुक्रवार को भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी अमित असरी ने महाराणा प्रताप चौक से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कालू कुआं चौक तक पहुंची। रैली में मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक समेत कृषि, शिक्षा, पंचायतीराज सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। शहर के विभिन्न विद्यालयों के जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हाथों में पर्यावरण बचाने के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर भाग लिया। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी रैली में उत्साह से शिरकत की।
बांदा: यूपी उत्तर प्रदेश के बांदा में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए शुक्रवार को भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी अमित असरी ने महाराणा प्रताप चौक से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कालू कुआं चौक तक पहुंची। रैली में मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक समेत कृषि, शिक्षा, पंचायतीराज सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। शहर के विभिन्न विद्यालयों के जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हाथों में पर्यावरण बचाने के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर भाग लिया। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी रैली में उत्साह से शिरकत की।
इस मौके पर जिलाधिकारी अमित असरी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन और स्वच्छ हवा के लिए हर नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल अपने बच्चे की तरह करे। उन्होंने अपील की कि महायज्ञ को जन-आंदोलन बनाकर बांदा को हरा-भरा बनाएं।
सीडीओ अजय पांडेय ने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। डीएफओ ने जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण कराने की बात कही। रैली के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया।
एनबीसी 24 के लिए बाँदा उत्तर प्रदेश से मोहम्मद हुसैन की रिपोर्ट।