जहानाबाद में रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, नौरू हॉल्ट के पास नेरथूआ मठ गांव का मुख्य रास्ता बंद, रेल मंत्री से की एलएचएस निर्माण की मांग

जहानाबाद जिले के नौरू हॉल्ट के पास स्थित नेरथूआ मठ गांव जाने वाला मुख्य रास्ता रेलवे प्रशासन ने बंद कर दिया है।

जहानाबाद में रेलवे ने काटा मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के गांव का रास्ता, नौरू हॉल्ट के पास नेरथूआ मठ गांव का मुख्य रास्ता बंद, रेल मंत्री से की एलएचएस निर्माण की मांग
Image Slider
Image Slider
Image Slider

जहानाबाद/बिहार: जहानाबाद जिले के नौरू हॉल्ट के पास स्थित नेरथूआ मठ गांव जाने वाला मुख्य रास्ता रेलवे प्रशासन ने बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाला यही मुख्य रास्ता था। रास्ता बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

बताया जाता है कि रेलवे प्रशासन ने इस रास्ते को अवैध घोषित करते हुए काट दिया। रास्ता बंद होने की सूचना पर बिहार सरकार के कला संस्कृति विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी खुद गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री इसी गांव के रहने वाले हैं।

मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्री से यहां आवागमन की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। इसके लिए रेलवे की ओर से एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है। हालांकि, निर्माण शुरू होने से पहले ही पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ राजीव रंजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए बताया कि फिलहाल ग्रामीणों के पैदल आने-जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। साथ ही रेलवे प्रशासन से संपर्क कर जल्द एलएचएस निर्माण कराने की मांग की जा रही है।

 इधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंत्री का गांव होने के कारण ही रास्ते को निशाना बनाकर बंद किया गया है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जल्द सुरक्षित और स्थायी रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की है।