बक्सर में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंदा, दिल्ली से दरभंगा जा रही थी कार

बिहार के बक्सर में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के पास एनएच 922 पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घटना कि सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार पाण्डेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। मृत और घायल हुए सभी लोग बक्सर के ही रहने वाले थे।

बक्सर में तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंदा, दिल्ली से दरभंगा जा रही थी कार

BUXAR: बिहार के बक्सर में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के पास एनएच 922 पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घटना कि सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार पाण्डेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। मृत और घायल हुए सभी लोग बक्सर के ही रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से दरभंगा जा रहे तेज रफ्तार एक कार चालक ने डुमरांव के महाराजगंज में सुबह-सुबह तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक कि स्थिति गम्भीर बनी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय मार्ग 922 पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया, इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को मुआवजे का आश्वासन दिया। तब जाकर सड़क जाम हटाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए डुमरांव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि कार चालक दिल्ली से दरभंगा जा रहा था। तभी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के पास उसने नियंत्रण खो दिया और तीन लोगों को रौंद डाला। जिसमें दो की मौत हो गई है, एक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था। फिलहाल सभी को शांत करा दिया गया है। चालक से पूछताछ चल रही है।