मंत्री मंगल पांडेय के सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं ने मनाया बंगाल जीत का जश्न

बंगाल में टीएमसी का हुआ विसर्जन: मंगल पाण्डेय टीएमसी के भय की जगह बंगाल ने किया मोदी पर भरोसा। जीत के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की रणनीति और बंगाल की जनता की निडरता को सैल्यूट। असम में भी भाजपा की जीत और पुड्डुचेरी में एनडीए की जीत स्वागतयोग्य। टीएमसी के भय की जगह बंगाल ने किया मोदी पर भरोसा।

मंत्री मंगल पांडेय के सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं ने मनाया बंगाल जीत का जश्न
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पाण्डेय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की शानदार व ऐतिहासिक जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, देश के गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व और भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत हैं। उन्होंने बंगाल की जनता के प्रति आभार जताया है। जिन्होंने टीएमसी के भय की जगह मोदी पर भरोसा कर शानदार जनादेश दिया है। असम में भाजपा और पुड्डुचेरी में एनडीए की जीत का भी उन्होंने स्वागत किया है।

मंगल पांडेय ने कहा कि जैसे ही पश्चिम बंगाल इस बार लोकतंत्र का डंडा चला और हिंसा का खेल थमा, तो टीएमसी की नींदें उड़ गईं क्योंकि बिना ’’बूथ कैप्चरिंग’’ और आतंक के इनका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया। एसआईआर से वोटों की गिनती तक को लेकर टीएमसी ने जिस तरह से हंगामा किया। उससे यह साफ हो गया था कि वह पूरी तरह से हताश व निराश है।

मंगल पाण्डेय ने कहा कि हार के खौफ ने टीएमसी के नेताओं के मानसिक संतुलन को इस कदर झकझोर दिया था कि उनके बयानों में दूसरे चरण के मतदान के बाद से ही केवल हताशा और अनर्गल प्रलाप ही दिख रहा था। उन्होंने कहा कि बंगाल के रण में टीएमसी का अहंकार अब इतिहास बन चुका है। कट मनी सिंडिकेट, हफ्ता वसूली, गुंडागर्दी, महिलाओं के उत्पीड़न,तुष्टिकरण और चुनावी रंजिश में हिंसा से बंगाल मुक्त हुआ है। बंगाल की जीत जनसंघ के संस्थापक स्व.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी श्री मंगल पांडेय के पटना स्थित सरकारी आवास पर देर शाम कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद जीत का जश्न मनाया। जैसे ही बंगाल के रुझानों में पार्टी को बढ़त मिलती दिखी, मंत्री आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई गई। भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने कहा,यह जीत बंगाल की जनता की जीत है। लोगों ने विकास और सुशासन पर मुहर लगाई है। बिहार से लेकर बंगाल तक भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।

कार्यकर्ताओं ने बंगाल की जीत पर पश्चिम बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय की जयकारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। इस अवसर पर गुड्डू, आलोक, अविनव, अमित, विजय सोनी, आशीष पांडेय समेत अनेकों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एनबीसी 24 के लिए पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।