दरभंगा में नो-एंट्री में वाहनों से अवैध वसूली करता पकड़ा गया फर्जी दारोगा

दरभंगा जिला में एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। वहीं फर्जी दरोगा पिछले 6 महीनों से पुलिस की वर्दी पर स्टार लगाकर लोंगों पर पुलिसिया रौब दिखाता था। लेकिन पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लगी। इस बीच नकली दारोगा वन वें मे घुसे वाहन चालकों से नो इंट्री में प्रवेश करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है

दरभंगा में नो-एंट्री में वाहनों से अवैध वसूली करता पकड़ा गया फर्जी दारोगा

 DARBHANGA: दरभंगा जिला में एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। वहीं फर्जी दरोगा पिछले 6 महीनों से पुलिस की वर्दी पर स्टार लगाकर लोंगों पर पुलिसिया रौब दिखाता था। लेकिन पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लगी। इस बीच नकली दारोगा वन वें मे घुसे वाहन चालकों से नो इंट्री में प्रवेश करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। गिरफ्तार फर्जी दारोगा खुद को मनीगाछी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी विजय कुमार साहू का पुत्र अशोक कुमार साहू बता रहा है। वहीं पुलिस ने  गिरफ्तार दारोगा के पास से फर्जी पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज व एक बाइक को जब्त किया है।

वहीं सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोई नकली दारोगा बनकर वन-वे में घुसे वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने यातायात प्रभारी कुमार गौरव को सत्यापन के लिए भेजा गया। सत्यापन के लिए उसे हिरासत में लेकर नगर थाना लाया गया और पूछताछ की गई तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया। वहीं उन्होंने बताया कि पकड़े गए नकली दारोगा ने अपना नाम अशोक बताया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह दारोगा के लिये तीन बार परीक्षा दिया था जिसमें वह सफल नहीं हों सका।

वहीं अमित कुमार ने बताया कि वह नो इंट्री का उलंघन करने वालों चालक को रोकता था और धौंस जमाते हुये रुपये वसूल कर लेता था। यह काम वह शहर के मिर्जापुर, दोनार आदि जगहों पर किया करता था। उसने बताया कि इस दौरान वह गश्ती गाड़ी को देखकर छुप जाता था और हमेशा मुंह मे मास्क लगाये रहता था। ताकि कोई पहचान नहीं सके। वहीं उन्होंने बताया कि अशोक ने अपने परिवार वाले को भी अंधेरे मे रखा था। उसने घर वालों को बता रखा था कि उसकी नौकरी पुलिस मे लग गई है और वह यातायात पुलिस मे दारोगा है।

दरभंगा से अशोक ठाकुर की रिपोर्ट