नवादा में फिर दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, पति ने पत्नी की हत्या कर शव को किया लापता, जांच में जुटी पुलिस

नवादा में दहेज क़ो लेकर एक विवाहिता की हत्या कर दिया गया एवं उसका शव क़ो छिपा दिया गया। यह आरोप विवाहिता क़े मायके वालों ने पति और ससुरालवालों पर लगाया है।

नवादा में फिर दहेज की बलि चढ़ी  विवाहिता, पति ने पत्नी की हत्या कर शव को किया लापता, जांच में जुटी पुलिस

NAWADA: नवादा में दहेज क़ो लेकर एक विवाहिता की हत्या कर दिया गया एवं उसका शव क़ो छिपा दिया गया। यह आरोप विवाहिता क़े मायके वालों ने पति और ससुरालवालों पर लगाया है। पूरा मामला जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के धरनीविघा गांव से जुड़ा है, जहां एक बार फिर से एक नवविवाहिता को दहेज की बलि पर चढ़ना पड़ा है।

बताया जा रहा है कि एक नवविवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब कर दिया है।  इधर मामले को लेकर मृतका सुगा देवी के पिता जमुई जिला के चंद्रदीप थाना के हुड़रहिया गांव निवासी गुमनदेव यादव ने पकरीबरावां थाना में लिखित  शिकायत किया हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदू रीति रिवाज से अपनी बेटी की शादी धरनीबीघा के सुनील यादव के पुत्र विक्की यादव के साथ 2021 में किया था। जिसमें अपनी यथार्थ शक्ति के अनुसार उसने दहेज देकर अपनी पुत्री का विवाह किया था। सब कुछ ठीकठाक चल रहा था, अचानक उनका दामाद विक्की यादव और ससुर सुनील यादव, भैसुर नीतीश यादव एवं देवर केवी यादव सहित सांस दो लाख रूपए एवं एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। दहेज की राशि नही देने पर अक्सर  मारपीट और प्रताड़ित करते थे। जिसकी जानकारी मोबाइल पर उनकी पुत्री ने उन्हें दी थी। फिर आज मुझे किसी ग्रामीण ने सूचना दिया कि  आपकी बेटी को ससुराल के लोगों ने जान मार दिया है। जब सूचना पर गांव पहुंचे, तो पाया कि घर में ताला लटका है। ससुराल के लोग शव को भी अपने साथ ले गए हैं।

इधर मामले को लेकर पीड़ित परिवार के लोगों ने एसडीपीओ महेश चौधरी के कार्यालय में भी पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। वही थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया पुलिस मामले की छान बीन में जुट गई है। जल्द ही कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। घटना क़े बाद मृतका क़े मायके वालों में कोहराम मचा है।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट