लाल कृष्ण आडवाणी के बाद चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव समेत 3 को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

बीजेपी के वरीष्ठ नेता और राममंदिर आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न सम्मान मिलेगा। इसके अलावा हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एम. एस. स्वामीनाथन को भी यह सम्मान दिया जाएगा।

लाल कृष्ण आडवाणी के बाद चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव समेत 3 को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NEW DELHI: बीजेपी के वरीष्ठ नेता और राममंदिर आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न सम्मान मिलेगा। इसके अलावा हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एम. एस. स्वामीनाथन को भी यह सम्मान दिया जाएगा। शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने एक्स(ट्वीटर) पर लिखा है कि 'हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।'

इसके आगे पीएम मोदी ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।' वहीं पूर्व पीएम नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न सम्मान दिया जाएगा। आर्थिक उदारीकरण के प्रणेता रहे और राम मंदिर निर्माण के पैरोकार नरसिम्हा राव को यह सम्मान देकर भाजपा सरकार ने आम चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश को संदेश दिया है।