सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पटना के राजेंद्र नगर स्थित 'सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क' में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की दुसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
पटना के राजेंद्र नगर स्थित 'सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क' में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की दुसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सुशील मोदी भले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और कार्यशैली भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी। मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सुशील मोदी बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता थे, जिन्होंने संगठन और सरकार दोनों में अपनी अलग पहचान बनाई।
dhananjaykumarroy