सीएम सम्राट ने किया सोनपुर में सहयोग शिविर का शुभारंभ, बोले- जनता की शिकायत लंबित रही तो सस्पेंड होंगे अधिकारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सारण जिले के डुमरी बुजुर्ग में सहयोग शिविर का शुभारंभ किया। सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं।

सीएम सम्राट ने किया सोनपुर में सहयोग शिविर का शुभारंभ, बोले- जनता की शिकायत लंबित रही तो सस्पेंड होंगे अधिकारी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

सारण: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सारण जिले के डुमरी बुजुर्ग में सहयोग शिविर का शुभारंभ किया। सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। अधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि जनता की शिकायतों का समाधान 30 दिनों के भीतर नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय से होगी मॉनिटरिंग

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में सहयोग शिविर की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से आम लोग सीधे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उनकी मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से होगी। उन्होंने बताया कि 11 मई को सरकार ने सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया था। अब पंचायत स्तर पर हर महीने दूसरे और चौथे मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए जाएंगे, जहां अंचल, ब्लॉक, शिक्षा, थाना समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन मिलने के 10 दिनों के भीतर संबंधित अधिकारी को पहला नोटिस मुख्यमंत्री कार्यालय से जाएगा। 20 दिन पूरे होने पर दूसरा नोटिस और 25वें दिन तीसरा नोटिस भेजा जाएगा। इसके बावजूद 30 दिनों में समस्या का समाधान नहीं होने पर 31वें दिन संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित हो जाएगा।

इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन परिवारों को बेटी की शादी या किसी आपदा के कारण आर्थिक जरूरत होगी, वे जिलाधिकारी को आवेदन दें। सरकार ऐसे लोगों के खाते में जमीन का चार गुना मुआवजा पहुंचाने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसी को नुकसान पहुंचाने की नहीं, बल्कि सोनपुर-दिघवारा क्षेत्र को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की है।यहां बड़े स्तर पर कॉमर्शियल जोन विकसित किए जाएंगे, ताकि रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा हों।

नोएडा की तर्ज पर विकसित होगा सोनपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्घवारा, नया और पुराना सोनपुर पुलजेपी सेतुमहात्मा गांधी सेतु और आगामी कच्ची दरगाह-राघोपुर पुल को जोड़ते हुए सोनपुर में गंगा-अंबिका पथ का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस क्षेत्र को नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले उद्योग बिहार आने से कतराते थे, लेकिन अब बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार के बाद निवेश का माहौल बना है।