पूर्णया माकपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला सचिव कॉमरेड सुनील सिंह का निधन, पार्टी ने बताया अपूरणीय क्षति
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता, पूर्णिया के पूर्व जिला सचिव और तीन बार के वार्ड पार्षद कॉमरेड सुनील सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।
पटना/पूर्णिया: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता, पूर्णिया के पूर्व जिला सचिव और तीन बार के वार्ड पार्षद कॉमरेड सुनील सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। सीपीआई(एम) बिहार राज्य कमिटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
कॉमरेड सुनील सिंह शहीद माकपा नेता एवं पूर्व विधायक कॉमरेड अजीत सरकार के करीबी सहयोगी रहे। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अजीत सरकार के निधन के बाद उन्होंने माकपा के टिकट पर पूर्णिया सदर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।
सुनील सिंह पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र से लगातार तीन बार वार्ड पार्षद चुने गए और जनसेवा के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। उनके निधन पर सीपीआई(एम) के केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य अहमद अली, मनोज कुमार चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता अरुण मिश्र तथा पूर्णिया जिला सचिव राजीव सिंह समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
पार्टी की ओर से उनके सम्मान में पटना स्थित राज्य कार्यालय में झंडा झुका कर श्रद्धांजलि दी गई। नेताओं ने कहा कि कॉमरेड सुनील सिंह का निधन न केवल पार्टी, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए भी एक बड़ी क्षति है।
एनबीसी 24 के लिए पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।