Lok Sabha Election 2024: बिहार की 5 सीटों पर सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान, मुंगेर आगे, जानिए कौन पीछे..?

बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर आज सोमवार को चौथे चरण में मतदान डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया चालू है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। बिहार के बेगूसराय, मुंगेर, उजियारपुर, समस्तीपुर और दरभंगा लोकसभा सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं। आज शाम 55 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिसमें से 4 उम्मीदवार महिलाएं हैं।

Lok Sabha Election 2024: बिहार की 5 सीटों पर सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान, मुंगेर आगे, जानिए कौन पीछे..?

PATNA: बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर आज सोमवार को चौथे चरण में मतदान डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया चालू है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। बिहार के बेगूसराय, मुंगेर, उजियारपुर, समस्तीपुर और दरभंगा लोकसभा सीट पर आज वोट डाले जा रहे हैं। आज शाम 55 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिसमें से 4 उम्मीदवार महिलाएं हैं। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी के 14 प्रत्याशी एवं गैर मान्यता प्राप्त 20 राजनीतिक प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. कुल 21 प्रत्याशी निर्दलीय किस्मत आजमा रहे हैं।

सुबह 11 बजे तक मतदान

बिहार की 5 लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 22.54 फीसदी मतदान. दरभंगा में 22.73 फीसदी मतदान, उजियारपुर में 22.79 फीसदी मतदान, समस्तीपुर में 23.69 फीसदी मतदान, बेगूसराय में 20.93 फीसदी मतदान और मुंगेर में 23.85 मतदान.

बिहार की 5 लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 10.18 फीसदी मतदान. दरभंगा में 11.61 फीसदी मतदान, उजियारपुर में 09.31 फीसदी मतदान, समस्तीपुर में 11.11 फीसदी मतदान, बेगूसराय में 08.85 फीसदी मतदान और मुंगेर में 10.26 मतदान.

वहीं आपको बताते चलें कि पटना साहिब गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने मत्था टेकने के बाद अरदास लगाई, वहीं लंगर भी चखा। प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद हाजीपुर-वैशाली और मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।