आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, कई एजेंडों पर लग सकती है मुहर, सीएम दे सकते हैं अपने पद से इस्तीफा
मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) में होने वाली कैबिनेट बैठक सामान्य प्रशासनिक बैठक, बेहद अहम बैठक साबित हो सकती है.
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से गतिविधियां तेज हुई हैं, उससे संकेत साफ हैं कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा तैयार हो रही है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की भी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंपेंगे।
शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एनडीए की बैठक
मुख्यमंत्री के इस्तीफा के बाद केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक होगी। इसमें शिवराज सिंह बिहार के सीएम का एलान करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा के आलाकमान ने मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया है। आज दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह आएंगे। दोनों नेता एनडीए के विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद नए मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
NDA की बैठकों पर भी नजर
कैबिनेट बैठक के बाद एनडीए और भाजपा विधायक दल की बैठकों का दौर शुरू हो सकता है. आने वाले दिनों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनने और शपथ ग्रहण की तैयारी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं. केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी भी इस पूरे घटनाक्रम को और अहम बना रही है.
पटना में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
सियासी हलचल को देखते हुए प्रशासन ने पटना को किले में तब्दील कर दिया है. आयकर गोलंबर, वीरचंद पटेल पथ और राजभवन की ओर जाने वाले रास्तों पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
dhananjaykumarroy