खामेनेई के अंतिम संस्कार का बुलावा तो आया, पर पीएम मोदी के पास 'टाइम' कहाँ है? अब राज्यपाल और मंत्री संभालेंगे मोर्चा

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारत; पीएम मोदी की जगह तेहरान जाएंगे राज्यपाल अता हसनैन और केंद्रीय मंत्री।

खामेनेई के अंतिम संस्कार का बुलावा तो आया, पर पीएम मोदी के पास 'टाइम' कहाँ है? अब राज्यपाल और मंत्री संभालेंगे मोर्चा
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन(बाये); आयतुल्लाह अली खामेनेई(मध्य)) विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा (दाहिने)
Image Slider
Image Slider
Image Slider

नई दिल्ली: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। उनके साथ विदेश मंत्रालय की एक टीम भी जाएगी। हाल ही में तेहरान पर हुए अमेरिका और इजरायल के एक संयुक्त हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने पीएम नरेंद्र मोदी को अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता भेजा था।

पीएम क्यों नहीं जा रहे?

सूत्रों के मुताबिक, जिन तारीखों में यह कार्यक्रम होना है, ठीक उसी समय प्रधानमंत्री मोदी का एक बड़ा विदेशी दौरा पहले से तय है। शेड्यूल व्यस्त होने के कारण भारत ने इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को भेजने का फैसला किया है।

6 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम: खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम 4 से 9 जुलाई तक ईरान के कई शहरों में चलेंगे। इसमें दुनिया भर के कई बड़े नेताओं और लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है। तेहरान में इस दौरान सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

जन्मस्थान में दी जाएगी विदाई: शुरुआती दो दिन तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 6 जुलाई को मुख्य शवयात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद उनके जन्मस्थान 'मशहद' में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक (दफनाया) किया जाएगा। NBC 24 के लिए पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट।